History Quiz-8

प्रश्न – सन् 1000-1027 के बीच महमूद गज़नवी ने भारत पर कितने बार आक्रमण किया?
उत्तर - सन् 1000-1027 के बीच महमूद गज़नवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया।

प्रश्न – महमूद गज़नवी ने पहली बार किस सन् में और किस पर आक्रमण किया?
उत्तर - महमूद गज़नवी ने पहली बार सन् 1000 में राजा जयपाल पर आक्रमण किया।

प्रश्न – महमूद गज़नवी के साथ आए हुए विद्वान का क्या नाम था?
उत्तर - महमूद गज़नवी के साथ आए हुए विद्वान का नाम अलबरूनी था।

प्रश्न – महमूद गज़नवी के शासन में अलबरूनी ने किस किताब की रचना की?
उत्तर - महमूद गज़नवी के शासन में अलबरूनी ने ‘किताब-उल-हिन्द’ की रचना की।

प्रश्न – महमूद गज़नवी ने अंतिम आक्रमण किस सन् में और किस पर किया?
उत्तर - महमूद गज़नवी ने अंतिम आक्रमण सन् 1027 में सिंध के जाटों पर किया।

प्रश्न – “शाहनामा” की रचना किसने की थी?
उत्तर - “शाहनामा” की रचना फिरदौसी ने की थी।

प्रश्न – तराईन का द्धितीय युद्ध किस सन् में और किनके बीच हुआ था?
उत्तर - तराईन का द्धितीय युद्ध सन् 1192 ई. में पृथ्वीराज चौहान तृतीय और मोहम्मद गोरी के बीच हुआ था जिसमें मोहम्द गोरी की विजय हुई थी।

प्रश्न – मोहम्मद गोरी ने किस स्थान को अपनी राजधानी बनाया?
उत्तर - मोहम्मद गोरी ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।

प्रश्न – मोहम्मद गोरी ने जीते राज्यों को किसके हाथों सौंप दिया?
उत्तर - मोहम्मद गोरी ने जीते राज्यों को गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक हाथों सौंप दिया।

प्रश्न – मोहम्मद गोरी द्वारा चलाए गए सिक्के में क्या अंकित था?
उत्तर - मोहम्मद गोरी द्वारा चलाए गए सिक्के में एक ओर लक्ष्मी व दूसरी ओर कलमा अंकित था।

Comments