History Quiz-4

1.पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1909 में कौनसा समाचार-पत्र प्रारंभ किया ?
उत्तर: लीडर
2. किस क्रांतिकारी ने इंग्लैण्ड में क्रांतिकारी गतिविधियों के आरंभिक केंद्र के रूप में इंडियन होमरूल सोसाइटी की शुरुआत की ?
उत्तर: श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाड़ी अधिवेशन(1955) में 'समाज के समाजवादी ढाँचे' को औपचारिक रूप में स्वीकार किया गया । इस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
उत्तर: यू. एन. ढेबर ने
4. 1906 में स्वराज को राष्ट्रीय आन्दोलन का लक्ष्य घोषित करने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी
5. किसके विरुद्ध महात्मा गाँधी का सत्याग्रह के लिये आह्वान उनका अखिल भारतीय संघर्ष के नेतृत्व का सर्वप्रथम प्रयास था ?
उत्तर: रॉलट एक्ट के विरुद्ध
6. मार्च 1925 में किसे केन्द्रीय लेजिस्लेटिव काअध्यक्ष चुना गया ?
उत्तर: विट्ठल भाई पटेल को
7. 'व्हाई सोशलिज्म नामक पुस्तक किस स्वतंत्रता सेनानी की कृति है ?
उत्तर: जयप्रकाश नारायण की
8. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सन्दर्भ में दूसरे गोलमेज सम्मलेन में भारत की महिला प्रतिनिधि के रूप में किसने भाग लिया?
उत्तर: सरोजनी नायडू ने
9. 1936 में 'इन्डिपेंडेंट लेबर पार्टी' की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर: डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने
10. कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन(1936) में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की गयी । इसका प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया ?
उत्तर: स्वामी सहजानन्द सरस्वती को

Comments